WhatsApp Channel     Join Now
Telegram Channel     Join Now

Live India’s Chandrayaan 3 Moon mission | भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में यहाँ देखे

4.9/5 - (138 votes)
 Chandrayaan 3 Moon mission

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 भारत का एक अंतरिक्ष मिशन है। जो चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर भेजा जायेगा, जहाँ सूर्य की रौशनी नहीं पड़ती है। मिशन चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फ़ॉलोअप मिशन है जो चाँद की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग कर और चांद पर खोजबीन करेगा।

मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) भारत का तीसरा मिशन है, इससे पूर्व भारत चंद्रयान-2 (2019) और चंद्रयान-1 (2008) भेज चूका है।

क्या है ? चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 चांद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित किया गया तीसरा चंद्र मिशन है। यह मिशन चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है और इस मिशन में चंद्रयान-2 के समान एक लैंडर और एक रोवर होगा, लेकिन ऑर्बिटर नहीं होगा।
क्योंकि पिछला मिशन चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करने के बाद आखिरी मिनट में चन्द्रमा की धरती से 2.1kM पहले ही सॉफ्टवेयर में तकनिकी गड़बड़ी के कारण मिशन चंद्रयान २ का जमीनी सम्पर्क टूट गया और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास विफल हो गया, अतः दोबारा सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास लिए मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) को भेजा गया है।

Mission Chandrayaan 3 Overview

मिशन का नाम चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3)
मिशन प्रकार चन्द्र मिशन (Moon Mission)
विकसित किया इसरो( ISRO) द्वारा
लांच तिथि  14 जुलाई 2023
लांच समय 14:35 IST या 2:35 मिनट
लांच स्थल सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
रॉकेट का नाम LVM3 M4
चंद्रयान-3 लैंडर का नाम विक्रम लैंडर
चंद्रयान-3 रोवर प्रज्ञान रोवर
मिशन अवधि विक्रम लैंडर: <15 दिन
प्रज्ञान रोवर: <15 दिन
Official वेबसाइट www.isro.gov.in
chandrayaan 3 lander
chandrayaan 3 lander

चंद्रयान-3 लॉन्च तिथि | Chandrayaan 3 launch date

Launch Date & Time : चंद्रयान-3 को लॉन्च भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार 14 जुलाई, 2023 को शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’ से किया गया।

(Chandrayaan 3) चंद्रयान-3 का उद्देश्य

इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए तीन मुख्य उद्देश्य निर्धारित किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
1. लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कराना।
2. चंद्रमा पर रोवर की विचरण क्षमताओं का अवलोकन और प्रदर्शन।
3. चंद्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से समझने और उसके विज्ञान को अभ्यास में लाने के लिए चंद्रमा की सतह पर उपलब्ध रासायनिक और प्राकृतिक तत्वों, मिट्टी, पानी आदि पर वैज्ञानिक प्रयोग करना।

Live Launching Of Chandrayaan 3

Q.1: Chandrayaan 3 Launch date क्या है ?

Ans: चंद्रयान-3 लांच डेट भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार 14 जुलाई, 2023 को शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।

Q.2: चंद्रयान-3 का बजट कितने रूपये का है

Ans: चंद्रयान-3 का बजट 615 करोड़ रूपये है ।

Q.3: चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर का क्या नाम है ?

Ans: चंद्रयान-3 के लैंडर का विक्रम है और रोवर का नाम प्रज्ञान है ।

Q.4: चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेगा ?

Ans: चंद्रयान-3 चाँद पर 23/24 अगस्त 2023 को चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा

Leave a Comment

WhatsApp Channel     Join Now
Telegram Channel     Join Now